A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :किसान ने लगाया खेत में आग लगाने का आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा,हमीरपुर 25 मईथाना क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी किसान ने रंजिश के चलते खेत में सिंचाई के लिए पड़े पाइप लाइन में तथा गेहूं की पराली में आग लगा देने से पाइप जलकर बेकार हो गए है। इसकी तहरीर थाने में देकर कार्यवाहीकिए जाने की मांग की है।क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी किसान भागवत प्रसाद यादव पुत्र गयादीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे नलकूप वाले खेत में सिंचाई करने वाले पाइप व गेहूं की पराली खड़ी थी। जिसमें गांव निवासी रामशंकर यादव पुत्र बलभद्र ने रंजिश के चलते पराली में आग लगा दिया है। जिससे पाइप जलकर बेकार हो गए है। पीड़ित ने बताया कि इस आगजनी में मेरा नुकसान हुआ है। इसकी सूचना डायल 112 को दी थी । उन्होंने मौके पर जाकर जांच की थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button