A2Z सभी खबर सभी जिले की

17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक एम पी एल ग्राउंड पर लगेगा स्वदेशी मेला,स्वदेशी जागरण मंच, जिला पांढुर्ना की बैठक संपन्न

17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक एम पी एल ग्राउंड पर लगेगा स्वदेशी मेला,स्वदेशी जागरण मंच, जिला पांढुर्ना की बैठक संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

स्वदेशी जागरण मंच, जिला पांढुर्ना की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई, साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया।बैठक में स्वदेशी जागरण मंच की आगामी कार्ययोजनाओं और विशेष रूप से 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रस्तावित आठ दिवसीय ‘स्वदेशी मेला’ की तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

*कार्यक्रम का शुभारंभ*
बैठक का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री नितिन पटेरिया (महाकौशल प्रांत मेला प्रमुख) द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश जी (जबलपुर) ने मंच की प्रस्तावना प्रस्तुत की और संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

महाकौशल प्रांत मेला प्रमुख श्री नितिन पटेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 16 अप्रैल से आयोजित होने वाले आठ दिवसीय भव्य ‘स्वदेशी मेला’ को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। मेले के कुशल प्रबंधन के लिए मेला आयोजन समिति का गठन कर नामों की घोषणा की गई। मेला आयोजन समिति के दायित्व में मेला संयोजक संदीप मोहोड, सह-संयोजक के रूप में नितिन बेहूने, उज्जवल चौहान, संजय राठी, मोरेश्वर मर्सकोले एवं प्रकाश उइके, सौसर नपा अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंदजी डागा, पांढुर्णा नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के नामों की घोषणा हुई ।

Related Articles

*स्वदेशी मेले के मुख्य उद्देश्य*

*स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती*
जब लोग स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को खरीदते हैं, तो पैसा क्षेत्र के भीतर ही घूमता है, जिससे जिले की आर्थिक स्थिति सुधरती है।

*लघु एवं कुटीर उद्योगों को मंच* छोटे कारीगरों और उद्यमियों के पास अक्सर बड़े विज्ञापनों का बजट नहीं होता। यह मेला उन्हें सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर देता है।

*रोजगार सृजन*
‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा मिलने से नए स्टार्टअप्स और पारंपरिक व्यवसायों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।

*विदेशी निर्भरता में कमी*
घरेलू उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित कर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करते हैं।

मेला संयोजक संदीप मोहोड़ ने कहा की पांढुर्ना में आयोजित होने वाला यह मेला न केवल एक व्यापारिक केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय कला और कौशल के प्रदर्शन का एक सशक्त माध्यम भी साबित होगा। मेले के माध्यम से स्थानीय वस्तुओं की खरीद बिक्री होगी, जिससे स्थानीय विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और ग्राहकों को मेले के माध्यम से सभी स्वदेशी वस्तुएं एक ही जगह उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश जी (जबलपुर), नितिन पटेरिया (महाकौशल प्रांत मेला प्रमुख), अभिजीत शर्मा (युवा आयाम प्रमुख, नरसिंहपुर), रविन्द्र ठाकुर (विभाग पूर्ण कालिक, सागर),संदीप मोहोड, अजय धवले, उज्जवल सिंह चौहान,संजय राठी (कैट अध्यक्ष एवं सौसर तहसील पालक), श्री गणेश कोल्हे ( तहसील संयोजक ), हेमंत कस्तूरे ( मार्गदर्शक एवं मेला संपर्क प्रमुख ), भूषण सरोदे (तहसील संयोजक), हेमंत भंडारकर, डॉ.विवेक राउत, डॉ. प्रशांत धोटे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button