A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कांग्रेस को भारत के क़ानून पालन में आपत्ति क्यों: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस को भारत के क़ानून पालन में आपत्ति क्यों: अनुराग ठाकुर

अहंकार में चूर कांग्रेस ने इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल ना कर अब कर रही राजनीति: अनुराग ठाकुर

जम्मू कश्मीर की आशाओं-आकांक्षाओं को मोदी सरकार ने लगाए नए पंख: अनुराग ठाकुर

जम्मू:

Related Articles

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू के इंदिरा चौक व कटरा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमें जम्मू के सांसद व भाजपा प्रत्याशी श्री जुगल किशोर जी का नामांकन कार्यक्रम प्रमुख था। इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष श्री रविन्द्र रैना जी, सह प्रभारी श्री आशीष सूद जी व अन्य गणमान्यों के साथ विशाल जनसभाओं को संबोधित कर जनता से श्री जुगल किशोर जी को भारी मतों से पुनः सांसद बनाने व अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने का आह्वाहन किया।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा की “मोदी जी का जम्मू कश्मीर के साथ विशेष स्नेह है इसलिए उन्होंने यहां से धारा 370 और 35 ए निरस्त किया। “मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के विकास को नए पंख लगाए हैं और यहाँ के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। आज जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 75% तक कमी आई है और पत्थरबाजी बंद है। नागरिकों की मृत्यु में 81% तक की कमी आई है तो वहीं सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु में भी 50% तक की कमी आई है। यह सब सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है।”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर में विकास की गंगा बहाई है। “चाहे वो जम्मू से कटरा तक के लिए 6 लेन हाईवे हो, आईआईटी , आईआईएम या एम्स अस्पताल हो, 11 मेडिकल कॉलेज हों या कई केंद्रीय विद्यालय हों, सभी बड़े प्रोजेक्ट्स आज जम्मू कश्मीर में आए हैं। यहां नए औद्योगिक पैकेज के कारण बड़ी इंडस्ट्रीज आ रहीं हैं और रोजगार स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।”

सभाओं के दौरान संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न राजनीतिक प्रश्नों का भी जवाब दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अहंकार में रहने वाला राजनीतिक दल है। “बाकी सभी राजनीतिक दल इनकम टैक्स कानून का पालन करते हैं तो क्या कांग्रेस के लिए अलग से कानून बनाया जाए? क्या यह कांग्रेस द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाया जाना नहीं है? उन्हें केवल इनकम टैक्स रिटर्न ही फाइल करनी थी। एक बात यह भी है कि उन्होंने कैश में बेहद बड़ा चंदा लिया है और उसका कोई ब्योरा नहीं दिया है। इसको लेकर राहत के लिए वे कोर्ट और अपीलेट अथॉरिटी में भी गए पर उन्हें कहीं से कोई राहत नहीं मिली। इसका स्पष्ट मतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने देश के नियमों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार की छवि सुधारने के लिए अपना नाम यूपीए से बदलकर इंडी एलाइंस रखा था। इसका कहीं कोई फायदा नहीं हुआ है। आज भी भ्रष्टाचार कांग्रेस के सर चढ़कर बोल रहा है। उनके सांसद के यहां से 350 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होता है। दिल्ली में भी कांग्रेस ने केजरीवाल पर शराब घोटाले का आरोप तो लगाया पर केजरीवाल के ऊपर कारवाई होने पर कांग्रेस उनके साथ खड़ी हो गई।”

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!