A2Z सभी खबर सभी जिले की

खैरी पैका विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, संविधान के महत्व पर चर्चा एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

खैरी पैका विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन,
संविधान के महत्व पर चर्चा एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरी पैका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच संविधान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान और सामाजिक समानता से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और डॉ. अंबेडकर के विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

Related Articles

इस अवसर पर अ. ज. जा. के जिला अध्यक्ष श्री पंकज गजभिये विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री पंकज गजभिये ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसके मूल्यों को समझने और अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!