
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पांढुर्णा शहर में यातायात डायवर्जन लागू ,पुलिस की अपीलः यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
जिले में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान पांढुर्णा शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।
पांढुर्णा शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों-नागपुर-पांढुर्णा बायपास, अमरावती-पांढुर्णा बायपास एवं भोपाल-पांढुर्णा बायपास से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है पांढुर्णा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएँ तथा सड़क दुर्घटनाओं से स्वयं एवं अन्य लोगों को सुरक्षित रखें। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कार्यक्रमों के सफल संचालन में सहभागिता का आग्रह किया है।