A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में 15 अप्रैल को ‘युवा संगम’ रोजगार मेलाः युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर ,निजी कंपनियों में भर्ती के साथ स्वरोजगार योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

पांढुर्णा में 15 अप्रैल को ‘युवा संगम’ रोजगार मेलाः युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर ,निजी कंपनियों में भर्ती के साथ स्वरोजगार योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय छिंदवाड़ा/पांढुर्णा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 15 अप्रैल 2026, बुधवार को एक भव्य जिला स्तरीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (I.T.I.) पांढुर्णा, अमरावती रोड में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देना है। रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसरों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

मेले में प्रमुख रूप से तीन बड़ी संस्थाएं अपनी रिक्तियों के साथ भाग लेंगी।

सफल (सुरुचि) फूड प्रोजेक्ट प्रा. लिमि. बोरगांव सौंसर द्वारा मेंटेनेंस मैकेनिक, सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आईटीआई एवं स्नातक युवाओं की भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान ₹11,000 से ₹15,000 तक रहेगा। वहीं, एमआरएफ टायर्स प्रा. लिमि. दहेज द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए 12वीं एवं आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन ₹11,000 से ₹16,000 तक के वेतन पर किया जाएगा। इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पांढुर्णा द्वारा बीमा सखी (महिला), ऑफिस वर्क एवं एजेंट के पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती माधुरी भलावी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूम) तथा सभी मूल दस्तावेजों एवं उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

इस रोजगार मेले के माध्यम से न केवल सीधी भर्ती की प्रक्रिया होगी, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा रोजगारोन्मुखी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे युवाओं को भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!