
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। (जिला धार) मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में धार जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उद्योग व्यापार प्रगतिशील किसान समाज सेवा चिकित्सा विधि प्रकोष्ठ आदि क्षेत्रों से 20 प्रतिनिधियों को शामिल कर प्रदेश शासन द्वारा शामिल किया गया है। जिसमें अध्यक्ष मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ मोहन यादव, उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री धार कैलाश विजयवर्गीय एवं सदस्य राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिले के आधारभूत विकास हेतू और शासन कि योजनाओ का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतू धार जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। जिसमें मनावर क्षेत्र के जिला जनपद सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर जनपद अध्यक्ष रुकमा मुवेल, उमरबन जनपद अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रगतिशील किसान पन्नालाल पाटीदार एवं समाजसेवी आशीष गोस्वामी को सम्मिलित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, नपा पार्षद नारायण सोनी, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सिंघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन सोलंकी, बाकानेर मंडल अध्यक्ष अरविन्द तवर, उमरबन मंडल अध्यक्ष देवीसिंह चौहान ने सभी सदस्यों को बधाई दी तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार का आभार माना।
0 1 minute read


