A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

स्वतंत्रता के अमृत काल में ’’हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’’

अलीगढ़ न्यूज़

स्वतंत्रता के अमृत काल में ’’हमारा संविधानहमारा स्वाभिमान’’

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा

Related Articles

मंडलायुक्त संगीता सिंह

अलीगढ़ 01 अगस्त 2025 मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वतंत्रता के अमृत काल में आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को ’’हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’’ की भावना के साथ सम्पूर्ण अलीगढ़ मण्डल में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप मण्डल स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन आयोजनों में संविधान के मूल्यों, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और नागरिक कर्तव्यों पर आधारित गतिविधियाँ प्रमुखता से आयोजित की जाएंगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, आत्मगौरव और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अवसर है कि हम एकजुट होकर अपने संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएं और आज़ादी की भावना को उत्सव के रूप में आत्मसात करें। उन्होंने चारों जिलों के जिलाधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सभी कार्यक्रमों को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर संपादित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही 15 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रमों के छायाचित्र www.constitution75.com पर उसी दिन अपलोड कराना भी अनिवार्य किया गया है। मंडलायुक्त ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्र पर्व में सक्रिय सहभागिता कर संविधान, संस्कृति और स्वाभिमान के इस अमृत अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!