

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र मनावर द्वारा सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रजत जयंती महोत्सव एवं 25 समर्पित भाई–बहनों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके पूर्व कलशयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। बड़ी संख्या में नागरिकों तथा श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे जस्टिस बीडी राठी ने सभी 25 तपस्वी भाई–बहनों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि “पिछले 25 वर्षों से ईश्वरीय मर्यादाओं पर चलकर जो सेवा कार्य किया गया है, वही तपस्या आज फलित हो रही है और सेवा केंद्र की उन्नति इसका प्रमाण है।” इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश गुप्ता, डॉ. सतीश फाटक तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धार्मिक विभाग से नारायण भाई ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने किया। केक सेरेमनी के साथ रजत जयंती उत्सव की खुशियां साझा की गईं। इंदौर से जोन इंचार्ज आरती दीदी ने ऑनलाइन संबोधन देते हुए मनावर सेवा केंद्र की उपलब्धियों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं। छतरसिंह दरबार पूर्व सांसद धार महू, आर. डी. गुप्ताजी एडवोकेट, पानीपत हरियाणा से ब्रह्मा कुमारी स्मृति दीदीजी, ओम सोलंकी जी नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनावर, श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल समाज सेवी समारोह में बड़वानी से मीना बहन हाट पिपलिया की ब्रह्माकुमारी शीला बहन, मऊ से प्रकाश भाई, इंदौर से अन्नपूर्णा बहन तथा विशेष रूप से रेवती दीदी जी एवं आशा दीदी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बीच–बीच में सुमित भाई ने मधुर भजनों से वातावरण को भावविभोर किया तथा क्षेत्र की सुप्रसिद्ध डांसर प्रतीक्षा बहन ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में कथावाचक ब्रह्माकुमारी भारती दीदी ने सात दिवसीय कथा का शुभारंभ किया और गीता के ज्ञान को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि “वास्तव में ज्ञान को जीवन में उतारने वाला ही अर्जुन है, और गीता ही जीवन की हर समस्या का समाधान देती है।” भव्य आयोजन, आध्यात्मिक वातावरण और बड़ी संख्या में उपस्थित भाई–बहनों ने रजत जयंती उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया।