

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन) मप्र के महिला मोर्चा को संगठित करने एवं महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए संगठन ने शासकीय हाई स्कूल बलवारी कला की प्राचार्य श्रीमती रीता गोयल को प्रांतीय सचिव (महिला मोर्चा) के पद पर मनोनीत किया गया है।

श्रीमती गोयल का यह मनोनयन संगठन की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा। वे लंबे समय से शिक्षा जगत व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और उनके नेतृत्व से महिला शिक्षिकाओं को एकजुट कर ओल्ड पेंशन स्कीम (पुरानी पेंशन योजना) आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। यह देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली और मौजूदा नेशनल पेंशन स्कीम को समाप्त करने के लिए देश व्यापी संगठन है।
नेशनल म्यूमेन्ट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मप्र संयुक्त मोर्चा व नवीन प्राचार्य संघ जिला धार की ओर से जिलाध्यक्ष कमल किशोर जाट ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती रीता गोयल के अनुभव और संकल्पशक्ति से संगठन को नई ऊंचाई मिलेगी। उनका मनोनयन महिला मोर्चा के लिए प्रेरणादायक है।
श्रीमती रीता गोयल को शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्नेहीजनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।