A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवाचार से विकसित भारत की ओर: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

अलीगढ़ न्यूज़

नवाचार से विकसित भारत की ओरइंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

डीएमसीडीओ ने जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता  मॉडल प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Related Articles

अलीगढ़ 23 जुलाई 2025 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इंस्पायर मानक योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता व मॉडल प्रदर्शनी बुधवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित की गई। इंस्पायर अवार्ड जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में टीका राम गर्ल्स इंटर कॉलेज अलीगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात विज्ञान पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, इंस्पायर मानक योजनांतर्गत छात्र अपने आस पास के परिवेश में मौजूद समस्याओं व कार्यों को सरल बनाने के लिए उनका वैज्ञानिक रूप से उपाय तैयार करते हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ मनोज गिरी ने कहा कि जीवन विज्ञान के प्रयोग जैसा है जितनी बार प्रयोग करेंगे पहले से बेहतर सफलता पाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने बताया कि इंस्पायर की फुल फॉर्म इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर रिसर्च है, इसके अंतर्गत छात्रों को अपना प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रति छात्र को रु दस हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देेश्य नवाचार को बढ़ावा देना व विद्यार्थियों को मौलिक विचार विकसित करने में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इंस्पायर नोडल/जिला समन्वयक प्रवीन मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी में वर्ष 2023-24 के 24 व 2024-25 के 107 चयनित छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 से जय का मॉडल एडवांस कंपास, प्रियांशु का मॉडल कैरी बाइसिकल प्रोजेक्ट का चयन स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया। वर्ष 2024-25 से तुषार कुमार का मॉडल लाइसेंस बेस्ड व्हीकल एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, अंश गौतम का मॉडल हेयर ड्रायर फॉर ड्राइंग हेयर्स, खुशी अग्रवाल का मॉडल टेक्नोलॉजी मेंटेन द सैनिटेशन इन पब्लिक टॉयलेट्स, हेमंत कुमार का मॉडल गैस सिलेंडर ब्लास्ट सेवर, प्रशांत कुमार का मॉडल फॉदर कटर मशीन, शिवानी कुमारी का मॉडल बीट वेवेल एक्सट्रैक्शन, गुंजन कुमारी का मॉडल पोर्टेबल फुट रेस्ट ई रिक्शा, अनुपम का मॉडल स्मार्ट इनोवेशन शॉपिंग ट्रॉली, ज्योति का मॉडल दृष्टि बंधितों के लिए बैरल स्विच, निशांत कुमार का मॉडल डिस्पोजल वोमित बैग, जय वार्ष्णेय का मॉडल अल्कोहल डिटेक्टिंग नेल पॉलिश को स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया।

प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन डॉ दीप्ति वैज्ञानिक नेशन इनोवेशन फाउंडेशन, प्रोफेसर विनीति गुप्ता श्री टीका राम कन्या महाविद्यालय, प्रोफेसर कवि शंकर वार्ष्णेय, डॉ शीबा असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ अजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ विशाल यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ मोनिका वार्ष्णेय असिस्टेंट प्रोफेसर, धर्म समाज डिग्री कॉलेज, डॉ रोहित गोयल चिकित्सा विभाग, डॉ मोहम्मद शोएब

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!