A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिजिटल जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

  • डिजिटल जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर सभाकक्ष, पांढुर्णा में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला चार्ज स्तर के अधिकारियों को डिजिटल जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य जनगणना को डिजिटल, सटीक, पारदर्शी व समयबद्ध रूप से संपन्न करना है। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली व उत्तरदायित्वों की जानकारी दी गई। यह भारत की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी।

Related Articles

जिला जनगणना प्रशिक्षण प्रभारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य गंभीरता से करें, डिजिटल उपकरणों का दक्षता से उपयोग करें, समय-सीमा में डेटा संकलन करें, समस्याओं का समाधान करें व गोपनीयता का पालन करें। समन्वय, सतत मॉनिटरिंग व नियमित समीक्षा आवश्यक है। अधिकारियों से जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नों का समाधान किया गया व सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, समस्त तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी तथा जनगणना में कार्य करने के लिए नियुक्त सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!