
बीसापुर कला में विकास और भक्ति का संगम: नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ रहे मुख्य अतिथि
संवाददाता – धनंजय जोशी
पांढुरना – मध्य प्रदेश प्रदेश
सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीसापुर कला में सोमवार का दिन विकास और धर्मिक आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बना। एक ओर जहाँ नवीन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर ‘शिव महापुराण कथा’ का भव्य समापन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। दोनों ही कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नन्हे-मुन्नों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम
ग्राम बीसापुर कला में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 का लोकार्पण ग्रामवासियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक किया गया। यह केंद्र बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस केंद्र में बच्चों को खेल-खेल में सीखने और स्वस्थ वातावरण में बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सदन साहू, लिंगा मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम कडवे, मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष श्री गगन घटकड़े, सरपंच श्री वेदप्रकाश सिसोदिया, जनपद सदस्य श्री विपिन कराडे, श्री संजय बागडे, श्री जंगल सिंह धुर्वे, श्री प्रदीप रतने, श्री राधेश्याम पटेल, श्री सुनील उईके, श्री सागर साहू, श्री कार्तिक पहेरिया, श्री रघुवीर अमरते सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने का कार्य करते हैं और सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चे को पोषण व शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, भक्ति में सराबोर हुआ गांव
इसी दिन ग्राम बीसापुर कला में आयोजित ‘शिव महापुराण कथा’ का भव्य समापन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और एकता का संचार करते हैं। भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे, यही सभी ने कामना की।
इस कार्यक्रम में पूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्री सुरेश चरपे, श्री दीनू चरपे, श्री बबलू चरपे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

दोनों कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि ग्राम बीसापुर कला विकास और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। ग्रामवासियों ने नवीन आंगनवाड़ी केंद्र की सौगात और सफल धार्मिक आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।