A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ट्रक की टक्कर से आटो पलटा,आधा दर्जन घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। हाईवे में कस्बे के अंदर स्टेट बैंक के समीप तेज रफ्तार ट्रक हमीरपुर से मौदहा जा रहे आटो में टक्कर मार दी। इस घटना में आटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया और चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक बालिका सहित तीन को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

शनिवार को दोपहर करीब 2:00 बजे एक आटो हमीरपुर से सवारियां लेकर मौदहा जा रहा था। कस्बे के अंदर दाखिल होते ही हाईवे में स्टेट बैंक के समीप हमीरपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय आटो में टक्कर मार दिया और आटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस घटना में आटो चालक रावेंद्र, महावीर, आरती और एक आठ माह की बच्ची सभी निवासी अरतरा मौदहा तथा अंजलि, उपमा निवासी इंगोहटा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महावीर, आरती एवं 8 माह की बच्ची को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!