A2Z सभी खबर सभी जिले की

कटनी-जिला शिक्षा केंद्र की टीम द्वारा शिक्षकों से निरंतर हो रहा शैक्षिक संवाद

पाठ्यक्रम पूर्णता के साथ कक्षानुरूप दक्षता मे निपुण हों छात्र

🔳जिला शिक्षा केंद्र की टीम द्वारा शिक्षकों से निरंतर हो रहा शैक्षिक संवाद

🔳पाठ्यक्रम पूर्णता के साथ कक्षानुरूप दक्षता मे निपुण हों छात्र

Related Articles

 

🔳कटनी – शालाओं की सघन मानीटरिंग करने तथा एफएलएन आधारित दक्षता के आधार पर प्राथमिक शालाओं को निपुण शाला बनाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा केंद्र की टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेमनारायण तिवारी ने शासकीय माध्यमिक शाला बंधी, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सरसवाही, शासकीय प्राथमिक शाला धरवारा के शाला अवलोकन के साथ शैक्षिक संवाद जनशिक्षा केंद्र धरवारा तथा पान उमरिया मे शैक्षिक संवाद किया।

 

शैक्षिक संवाद में उपस्थित सभी शिक्षकों को पुनरावलोकन व समेकन के साथ समय- सीमा मे पाठ्यक्रम पूर्णता के साथ बच्चों को कक्षानुरूप व पाठ्यक्रम पूर्णता के आधार पर बिषय वस्तु का ज्ञान हो, ऐसा सुनिश्चित करने के प्रयास करने प्रेरित किया गया। साथ ही नवभारत साक्षरता के अंतर्गत चेतना केंद्रों के व्यवस्थित संचालन करते हुए शेष बचे असाक्षरों के शत-प्रतिशत पंजीयन कर इस अभियान में सभी की सहभागिता की अपील की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!