
*◼️लहार नगर में विधायक अम्बरीष शर्मा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ आयोजित*
*◼️भाजपा कार्यकर्ता सैनिक नही सेनापति जिसने इतिहास रचने का काम किया –नरेंद्र सिंह तोमर*
*◼️लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए कार्यकर्ता सेतु की तरह लग जाएं—लाल सिंह आर्य*
*33 साल के लगे घावों में मलहम बनकर करूँगा जनता की सेवा,लहार में विकास की कसर नही छोड़ी जाएगी—गुड्डु भैया*
*लहार भाजपा विधायक के होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए क्षेत्रवासी*
💥लहार–
होली भाई चारे का त्योहार है अधर्म पर धर्म,अन्याय पर न्याय के विजय का भी त्योहार है इस अवसर पर में लहार वासियो को अपनी और से बधाइयां व शुभकामनाएं देता हूँ।आज जो समय है वह जाति-पाति,छोटा-बड़ा वर्ग-भेद,क्षेत्रवाद जैसी सकीर्णता को छोड़कर देश को मजबूत करने का काम करने का समय है यह देश और दुनिया जानती है कि 2014 से 2024 के बीच सरकार के समय से भारत देश की इच्छा के बिना विश्व के महा शक्तिशाली देशों के संगठन का एजेंडा बिना भारत के सहमति के तय नही होता है।उक्त उदगार मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।इस अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने के लिए कार्यकर्ता सेतु की तरह लग जाएं। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए है भारतीय जनता पार्टी अपने विचारधारा को लेकर चुनाव के महासमर में आ चुकी है। कार्यकर्ता अपनी पराकाष्ठा के साथ प्रत्येक समाज तक पहुंचकर संपर्क करें। इस चुनाव को कार्यकर्ता स्वयं अपने को प्रत्याशी बनाकर लड़़ना है। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डु ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा में भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं और पार्टी कार्यकतार्ओं के परिश्रम के बल पर भाजपा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी।33 वर्षो से लहार में विकास नही हुआ बल्कि तमाम प्रकार की यातनाये उत्पीड़न हुआ अब समय बदलाव का है में लहार का विधायक बनकर नही क्षेत्र की जनता का सेवक बनकर काम करूँगा आने वाले समय मे लहार का सर्वागीण विकास का अध्याय लिखा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है यह मात्र झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर राजनीतिक षड्यंत्र के साथ सत्ता हथियाना का प्रयास करती हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर उनके विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा पूरा भारत उमंग उत्साह के साथ नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों के बीच पहुंचकर और युवाओं महिलाओं किसानों एवं सर्व समाज के लोगों के बीच जाकर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लें चुका है निश्चित ही तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।आप केवल मेरे कार्यकर्ता नहीं आप मेरे परिवार के सदस्य हैआपका हर सपना मेरा संकल्प है और जीवन की आखिरी सांस तक आपका विकास,प्रगति,रखवाली मेरी जिम्मे रहेगी। कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत परिश्रम से भिण्ड दतिया लोकसभा निर्वाचन में कमल का फूल खिलाकर पार्टी के 400 सीट के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मुझे प्रत्याशी आपकी जन सेवा के लिए बनाकर भेजा है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपके क्षेत्र के विकास में हमेशा जनता के साथ रहूँगी। मेरे देवतुल्य कार्यकर्ता एवं जनता की जन सहयोग से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूत करने के लिए आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा के संभागीय लोकसभा प्रभारी श्री विजय दुबे,भिंड विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशबाह ,खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कोक सिंह नरवरिया,श्री रामकुमार महाते,रामप्रकाश तिवारी,श्री दिनेश शुक्ला,श्री हिर्देश सिंह राजावत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल,संतोष बोहरे,नवल मिश्रा, रणविजय सिंह रिंकू,मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री,अंजनी कुरचानिया केदार राजावत,विकास विरथरे,दीपक राजावत,विकास बोहरे,एड.मण्डल महामंत्री बाबूलाल टैगोर,संजीव चौधरी ठेकेदार,संजीव नायक एड.,मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह बघेल,रणवीर राठोर,संजीव चौधरी,रामकुमार राठोर, विनोद पखरिया,अमित तिवारी छोटू,अरफाज खान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
*जानकारी..योगेंद्र सिंह बघेल मीडिया-प्रभारी..भारतीय जनता पार्टी लहार*