
बार कुर्की वारंट में वांछित आरोपी गिरफ्तार,
सूरतगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, जेल भेजा
अनूपगढ़ के ग्राम न्यायालय ने भरण पोषण के मामले में अपनी पत्नी को न्यायालय के आदेश के बाद भी भरण पोषण भत्ता उपलब्ध नहीं करवाने पर आरोपी के खिलाफ पांच बार कुर्की वारंट जारी किया गया। 5 बार जारी किए गए कुर्की वारंट के बाद भी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिस पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से आरोपी गुरसेवक सिंह लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार को हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने आरोपी गुरु सेवक सिंह को सूरतगढ़ से गिरफ्तार कर उसे ग्राम न्यायालय में पेश किया। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आरोपी गुरु सेवक सिंह और उसकी पत्नी के बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है जिस पर महिला ने ग्राम न्यायालय में भरण पोषण भत्ते के लिए दावा लगाया परंतु आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र बीकर सिंह निवासी भगवानगढ़ सूरतगढ़ ने अपनी पत्नी को भरण पोषण भत्ता नहीं दिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने की जांच हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को दी गई। बुधवार को हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने आरोपी गुरु सेवक सिंह को सूरतगढ़ से गिरफ्तार कर ग्राम न्यायालय में पेश किया जिस पर न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर कल तक आरोपी की जमानत नहीं होती है तो उसे श्रीगंगानगर जेल भेजा जाएगा। संवाददाता सुरेश पूनिया करणीसर। अनूपगढ़