
प्राची रतलाम, चंचल जावरा, खुशबू रिंगनोद में प्रथम रही
जावरा निप्र
ग्राम रिगनोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं ने रतलाम, जावरा एवं रिंगनोद क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल कर रिंगनोद क्षेत्र का नाम रोशन रतलाम जिले में किया जिनमें बिटिया कु. प्राची चौपड़ा पिता सुभाषचन्द् चौपड़ा, ने कक्षा 12वी में 500 में से 472 अंक प्राप्त किए प्रतिशत 94.4 रहा जिससे प्राची चोपड़ा ने रतलाम जिला की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया
एवं कु चंचल पिता राजु माली ने 500 में से 440 अंक प्राप्त किए प्रतिशत 88 जिससे चंचल माली ने रतलाम जिला की जावरा तहसील में अपना स्थान प्राप्त किया
एवं कु खुशबू पिता समरथ पंचोली 500 में से 425 अंक प्राप्त किए 85 प्रतिशत कर रिंगनोद में प्रथम स्थान प्राप्त किया
