A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

चार नामजद व अज्ञात आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास व तोडफोड का केस

चार नामजद व अज्ञात आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास व तोडफोड का केस

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद तथा कुछ अज्ञात आरोपियो के खिलाफ युवक पर जानलेवा हमले को लेकर हत्या के प्रयास व तोडफोड तथा मारपीट एवं धमकी एवं बलवा का केस बुधवार की रात दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के केशवपुर निवासी स्वर्गीय देवीदीन के पुत्र राजेन्द्र सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि तेईस अप्रैल को रात करीब पौने ग्यारह बजे गांव के आरोपियो ने उसके पुत्र संदीप को घर से बुलवाया। आरोपी गांव के पवन पुत्र श्रीराम तथा कुलदीप एवं प्रदीप पुत्र सुक्खू व चेतराम के पुत्र दीपक ने संदीप को गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। संदीप के शोर मचाने पर आरोपियो तथा इनके साथ मौजूद कुछ अज्ञात ने उसका मोबाइल तोडकर लोहे के राड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। चोट लगने से संदीप बेहोश हो गया। आरोपियो ने पीडित परिवार को जानलेवा धमकी भी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!