
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा वाणिज्य संकाय में बालाजी अवसरकर को डॉक्टर ऑफ फिलाॅसाफी उपाधि प्रदान की गई।
इन्होंने “इन्दौर शहर में शासकीय एवं अशासकीय व्यावसायिक बैंकों की गृह -ऋण योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन” (वर्ष 2010 से वर्ष 2018 के विशेष संदर्भ में) विषय पर अपना शोध प्रबंध, डॉ अजय वाघे प्राचार्य विद्योदय महाविद्यालय मनावर के निर्देशन में प्रस्तुत किया।
इनकी इस उपलब्धि पर स्नेही स्वजनों, इष्टमित्रों, सहकर्मियों एवं विद्योदय शिक्षण समिति के संचालकगणो द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की एवं इनके सुखद भविष्य की मंगल कामना की गई।
बालाजी अवसरकर वर्तमान समय में विद्योदय महाविद्यालय मनावर में वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत है।
0 Less than a minute

