A2Z सभी खबर सभी जिले की

दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़े ट्रक से जा टकराया

दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़े ट्रक से जा टकराया

जहानाबाद। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों की जान बचाए। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना नदियवा गांव के पास हुई। बताया गया कि सभी घायल एक ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़े ट्रक से जा टकराया, जिससे दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

पूर्व सांसद अरुण कुमार बंधुगंज से एक कार्यक्रम में शामिल होकर जहानाबाद लौट रहे थे। नदियवा गांव के पास उन्होंने सड़क पर भीड़ देखी और घायलों को पड़ा पाया। आसपास के लोग मदद करने के बजाय खड़े थे। पूर्व सांसद ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और सदर अस्पताल ले गए। अरुण कुमार ने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि कई लोग फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। पूर्व सांसद के इस कार्य की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

Show More
Back to top button