A2Z सभी खबर सभी जिले की

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथी-23 जून बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया

23 जून को धमतरी के भाजपा कार्यालय एवं धमतरी के सभी वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं अन्य जनों के द्वारा डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। धमतरी स्थित महिमा सागर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व आमजन द्वारा. डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा भाजपा  कार्यालय व धमतरी के अन्य वार्डों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ताओं द्वारा उनके विचार एवं देश के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा उनके विचार व देशहित में दिए उनके योगदान को याद कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। बलिदान दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में धमतरी जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,जिला संयोजक महेंद्र पंडित,जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा,जिला महामंत्री अविनाश दुबे,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, एवं अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!