
छत्तीसगढ़ से घर लौटते समय भोजपुरी जगत की चर्चित गायिका पूजा कैमुरी की गाड़ी एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त वाहन में कई कलाकार व मैजिशियन टीम भी मौजूद थी।
राहत की बात यह है कि किसी के साथ कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई है। पूजा कैमुरी से बातचीत के बाद जानकारी मिली है कि उनकी स्थिति फिलहाल ठीक और स्थिर है।
भगवती की कृपा से सभी सुरक्षित हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पूजा कैमुरी एवं पूरी टीम जल्द स्वस्थ हों।
(यह खबर सोशल मीडिया “अनु दुबे फैन’s क्लब” के माध्यम से प्राप्त हुई है।)
— Anand Kishor
ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)



