A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाडी, होमगार्ड की मौत, दरोगा गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।थाना चिकासी पुलिस के साथ एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीएचसी राठ से प्राप्त मेमो के अनुसार ग्राम बरौली खरका निवासी दिनेश कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) की अधिक ठंड लगने से रात्रि में मृत्यु हो गई थी। उक्त सूचना पर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु थाना चिकासी पुलिस से उपनिरीक्षक मोहित देव, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार एवं होमगार्ड जवान बृजेन्द्र कुमार सरकारी वाहन संख्या यूपी 91 जी 0145 से सीएचसी राठ गए थे।

पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस टीम जब वापस थाना चिकासी लौट रही थी, तभी उरई–राठ मार्ग पर ग्राम चुरहा से लगभग तीन किलोमीटर पूर्व, थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

Related Articles

हादसे में उपनिरीक्षक मोहित देव तथा होमगार्ड जवान बृजेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी गोहाण्ड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपनिरीक्षक मोहित देव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है।

मृतक होमगार्ड जवान 879 बृजेन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम रिहुंटा, थाना चिकासी, जनपद हमीरपुर, कंपनी गोहाण्ड के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना से पुलिस विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित बताई जा रही है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!