
पांच दिन से लापता युवक का शव कुसुमखोर पुल के नीचे मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संपादक चंदन सिंह
हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के नीचे गंगा नदी किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। युवक पांच दिन पहले घर से लापता हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सोमवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे के प्रयास के बाद मृतक की पहचान की। उसकी पहचान अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय उपकार राजपूत पुत्र अरविंद राजपूत के रूप में हुई। उपकार 11 फरवरी को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था।गंगा नदी के किनारे मिले युवक का शव तमाम सवाल खड़े कर रहा है। कुसुम खोर से उसके गांव दूरी 31 किलोमीटर है। मृतक जब अरवल में बैंक गया तो नदी तक कैसे पहुंचा। उसके पास से उसका मोबाइल भी गायब है। हालांकि उसके भाई रामप्रकाश के मुताबिक गायब होने के बाद उसके भाई का मोबाइल नंबर बंद होने पर पर कॉल नहीं हो पाई। 14 फरवरी की रात 7:40 बजे उसका व्हाट्सएप ऑनलाइन था। मृतक के चेहरे पर घाव के निशान थे। पैंट की जेब से सेक्टर की चाबी भी पुलिस को मिली है।
