

*धनबाद :* कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र में अपराधी सर चढ़कर बोल रहे हैं. आए दिन अपराधिक घटनाएं एवं केबूल लूट की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है. रामकनाली पुलिस अपराधियों के आगे नतमस्तक है. पुलिस का खौफ अब अपराधियों में नहीं रहा. शनिवार बीती रात कतरास क्षेत्र रामकनाली कोलियरी के बंद तीन नंबर भूमिगत खदान स्थित पंखा घर की खिड़की को तोड़ कर 20 फिट केबल काट कर ले गये. .जिससे खदान का पानी की निकासी का कार्य प्रभावित हो गया.इससे आस पड़ोस के इलाकों में पिट वाटर की आपूर्ति प्रभावित हो गई .इधर घटना की खबर पाते ही कोलियरी प्रबंधन व रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घटना के संबंध में ड्यूटी पर तैनात मुस्तकीम मियां और मदन बाउरी ने बताया कि वे लोग 12:30 ड्यूटी पर पहुंचे और आस पास के इलाके में सर्च किया तो सब कुछ ठीक-ठाक था.करीब डेढ़ बजे पुलिस की गश्ती वाहन पहुंची और देख कर गई. साढ़े चार बजे देखने गए तो खिड़की टूटा हुआ तथा केबल काटा हुआ था. जिसकी जानकारी हाजिरी लिपिक सहित अन्य अधिकारियों को दिया. इधर रामकनाली ओपी पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.वही कतरास थाना क्षेत्र के केशलपुर पंजाबी मोहल्ला में एक लोहा तांबा कारोबारी घर पहुंच कर छानबीन की.हालांकि पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा पाया है.