A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार (एडवोकेट) द्वारा झंडावंदन कर किया गया। विशेष रूप से नारायण चोयल (एडवोकेट) पूर्व अध्यक्ष एवं रजनीश जौहरी की उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं द्वारा PT का प्रदर्शन, डंबल्स, लेजिम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गाँधी और भगत सिंह का रूप धरकर देशभक्ति से भरपूर साहस दिखाया। स्काउट बैंड के साथ प्रभात फेरी नगर में भ्रमण कर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया किया गया तथा स्काउट ने सलामी दी।

Related Articles


कार्यक्रम का संबोधन प्राचार्य मदन चौहान द्वारा किया गया।सचिव मनोहर जैन एवं कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि नगर में बोर्ड कक्षाओं में जेसीज की प्रतिभाओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। इस अवसर पर विशेष रूप से पिछले वर्ष के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 48 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। जिनमें सोहेल खत्री कक्षा 12वीं में 91.2% एवं खुशी राठौर कक्षा 10वीं 96% सभी टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया।


अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने नगद राशि 1100 रु. देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएं, गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश पाटीदार व नुपूर कानूनगो ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाध्यापिका नमिता रणपिसे ने किया।

Show More
Back to top button