A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली : राशन घोटाले के खिलाफ लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं ।

Oplus_131072
Oplus_131072

सिंगरौली : राशन घोटाले के खिलाफ लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं ।

सिंगरौली से बड़ी खबर: राशन घोटाले के खिलाफ लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं – घंटों चक्का जाम

सिंगरौली में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मोहन सरकार की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं और घंटों तक चक्का जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि गत महीनों का निर्धारित राशन गायब है, जिसे राशन विक्रेता ने हड़प लिया है।

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि  राशन विक्रेता द्वारा गरीबों का अनाज डकार लिया गया, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग से की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही और निगरानी तंत्र के ‘सोए’ रहने का ही नतीजा है कि उन्हें सड़क पर उतरकर आवाज उठा रही है।

कोतवाली पुलिस के द्वारा समझाइश देकर उन्हें सड़क से हटने को कहा गया है।

Show More
Back to top button