A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पति सहित आधा दर्जन पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के मोहल्ला रागौल निवासी सना पुत्री बल्लू ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले कजियाना निवासी मोहम्मद उमर के साथ हुई थी तभी से सास हाजरा, ससुर सहीद, सहित जेठ और जेठानियां उसके साथ कम दहेज़ को लेकर मारपीट करती थीं और फोर व्हीलर की मांग करती थीं जबकि इस बीच उसकी माँ ने उक्त लोगों को तीन लाख रुपये भी दे दिए थे लेकिन उनकी मांग कम नहीं हुई। और पिछले महीने उसे मारपीट कर तीन महीने की बच्ची छीन कर घर से निकाल दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीडिता के पति मोहम्मद उमर ने बताया कि वह लगभग तीन साल से जमीन नाम कराने का दबाव बना रही है जिसमे उसके पिता का भी हाथ है और दो साल में लगभग एक सैकडा शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस हमेशा निष्पक्ष जांच करती रही है। इतना ही नहीं बच्ची छीनने के बारे में बताया कि वह कोतवाली में दरोगा और पुलिस के सामने बच्ची फेंक कर गई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। बाकि मुकदमा दर्ज हुआ है तो हमें पुलिस और न्यायलय से उम्मीद है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!