

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 09 पटेल नगर में दलित मुहाल में एक विद्युत पोल टूटकर मकान में टिक गया है और इंसुलेटेड केबिल रास्ते में लटक रही है। इससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है यहां से 24 फरवरी को बारात जानी है। शिकायत के बाद विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
वार्ड संख्या 9 के निवासी राजेंद्र सोनकर, मुन्ना सोनकर, अनिल सोनकर, पंचम सोनकर, सभासद सुमित कुमार ने बताया कि राजेंद्र सोनकर के मकान के समीप लगा विद्युत पोल टूटकर मकान में टिक गया है इंसुलेटेड केबिल रास्ते में लटक रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। वार्ड के सभासद सुमित कुमार ने बताया कि वह विद्युत विभाग में लिखित शिकायत करके समस्या से अवगत करा चुके हैं। इसके बाद समस्या का हल नहीं हुआ है। सभासद ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को राजेंद्र सोनकर के बेटे की बारात जानी है जहां पर लोगों का जमावड़ा लगेगा। इससे दुर्घटना की आशंका है। अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है सोमवार को विद्युत पोल बदल दिया जाएगा।