A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई भैंस की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब तीन बजे हुई हल्की बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी हीराकली पत्नी रामधनेश की भैंस की मौत हो गई भैंस की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। हीराकली का परिवार भूमि हीन मजदूर है और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं ऐसे मेँ एक लाख रुपये की चोट सहना उनके सामर्थ्य से बाहर है जिसके चलते परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी तक राजस्व विभाग के किसी जिम्मेदार ने मौके पर जाकर जांच नहीं की है।

Show More
Back to top button