A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :शिक्षक पर लगे सरकारी खाद्यान्न घर ले जाने के आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सेवानिवृत के दो दिन पहले शिक्षक द्वारा सरकारी खाद्यान घर ले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि अधिकारियों की फटकार के बाद शिक्षक द्वारा खाद्यान स्कूल में रखवा दिया गया है जबकि खाद्यान कम होने की बातें कही जा रही हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में बहैसियत प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे शिक्षक हिदायत हुसैन पर आरोप है कि उनको 31मार्च को सेवा निवृत होना था लेकिन रिटायर होने के तीन दिन पहले शिक्षक द्वारा कोटेदार से सरकारी खाद्यान का उठान कर अपने घर ले जाया गया। वहीं उनके स्थान पर प्रभारी बनाए गए शिक्षक कलीम उददीन को जब मिडडे मील का खाद्यान कम मिला तो उनके द्वारा अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया जिसपर अधिकारियों की फटकार के बाद सेवानिवृत शिक्षक हिदायत हुसैन द्वारा 21बोरी खाद्यान स्कूल का ताला खोलकर रखवा दिया गया जबकि कोटेदार का कहना है कि उनके यहाँ से 16बोरी चावल और 14बोरी गेहूं का उठान किया गया था। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था तो उन्होंने खाद्यान स्कूल में रखवाने के लिए कहा था अब कितना खाद्यान रखवाया गया है उन्हें जानकारी नहीं है हो सकता है कि सुरक्षा कारणों से खाद्यान घर ले गए हों बाकि जांच कराई जाएगी।

 

 

Show More
Back to top button