
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
भार
कामां डीग जिले के कामा कस्वे के गॉंव छिछरबाडी में तिरंगा यात्रा निकाली गयी !
हर घर तिरंगा क़े तहत निकाली रैली
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छिछरबाडी में हर घर तिरंगा अभियान क़े तहत विद्यार्थियों ने रैली निकाली रैली में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्राओं ने अधिक संख्या में भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना था।हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता जयकारों के साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। समापन विद्यालय में हुआ, यात्रा समापन के बाद विद्यार्थियों को मिष्ठान भी वितरण किया गया।
विद्यालय क़े वरिष्ठ अध्यापक संजय लवानिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ । हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।रैली में विद्यालय शिक्षक व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।