A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई ,खनिज विभाग की आकस्मिक निरीक्षण में दो ट्रैक्टर जप्त, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, खनिज विभाग की आकस्मिक निरीक्षण में दो ट्रैक्टर जप्त, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग, जिला पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सौंसर तहसील अंतर्गत ग्राम बिछुआबग्गु, खैरीबडोसा स्थित शोभना नदी में खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर (क्रमांक MP28ZR4853 एवं MP28AC5110) मय ट्राली पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को मय खनिज रेत के खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।

Related Articles

जप्त किए गए वाहनों को मय खनिज के पुलिस थाना सौसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। अवैध परिवहन के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!