
करमचट थाना के द्वारा अलग-अलग जगह पर छापे मारी कर 3500 लीटर महुआ जावा को किया गया विनष्
कैमूर जिल के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है आपको बता दें कि कैमूर जिला में स्थित दुर्गावती नदी के किनारे देसी महुआ शराब बनाए जाने की करमचट थाना को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की गई वही इस अभियान में पांच महुआ शराब भट्ठियों को विनष्ट कर दिया गया और 3500 सौ लीटर अर्धनिर्मित महुआ जावा को नष्ट किया गया करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने बताया कि करमचट थाना क्षेत्र के पहाड़ी और नदी के किनारे के इलाकों में अवैध महुआ शराब निर्माण की लगातार घटनाएं सामने आ रही थी जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया यह छापेमारी इब्राहिमपुर गांव के दुर्गावती नदी किनारे और भीतरीबांध गांव के बहेरा सिवाना में वा दुर्गावती नदी के तट पर की गई करमचट थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों स्थानों पर कुल पांच महुआ शराब की भट्ठियां पाई गईं, जिन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 3500 लीटर जावा महुआ भी मौके पर विनष्ट किया गया पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए पुलिस ने बताया कि फरार शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है उनके खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने दोहराया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी धंधेबाज को बख्शा नहीं जाएगा