
नहर से एक अज्ञात युवती की शव बरामद
सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने नहर में देखा शव
जहानाबाद/रणजीत कुमार। जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में भारथू शाखा नहर से एक युवती की शव बरामद। शव सुकियावां और नरमा गांव के बीच मिली है। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने नहर में शव देखा। स्थानीय लोगों द्वारा शव को नहर से निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में युवती की उम्र लगभग 19 साल बताई गई है। शव पर मिले निशान बताते हैं कि युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंकी गई। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला दबाने के निशान भी मिले हैं। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और कपड़े फटे हुए हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। हुलासगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी जा रही है। एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई।
