
अलीगढ़ न्यूज।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को सूकर पालन प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में डॉ. अभिषेक माहेश्वरी ने “पशुओं के लिए आयुर्वेद” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार और संयुक्त निदेशक डॉ0 एन0 पी0 सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के महत्व एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही, पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण और रोग निवारण में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने आयुर्वेदिक पद्धतियों को पशुपालन क्षेत्र में बढ़ावा देने पर बल दिया और बताया कि आयुर्वेद से न केवल पशुओं का स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, बल्कि यह पशुपालकों की आर्थिक उन्नति में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।