A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली कर्वी में पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं- जिलाधिकारी

चित्रकूट 8 जून 2024

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली कर्वी में पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं- जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न भटकना पडे । शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
उक्त विचार थाना कोतवाली कर्वी में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर तथा राजस्व और पुलिस द्वारा संयुक्त गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े । उन्होने यह भी निर्देश दिये कि महिलाओं सम्बंधित शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार कर्वी वाचस्पति, उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित कानूनगो, लेखपाल उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button