A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेराजस्थान

वाटर पार्क में तोड़फोड़ व लुट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

 

 

 

Related Articles

 

 

 

 

वाटर पार्क में तोड़फोड़ व लुट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर मोहन लाल

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार क्षेत्र में किंग्स वाटर पार्क नेशनल हाईवे सरहद सोनियाणा पर हुई तोड़ फोड़, लुट व गैंगवार की घटना को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त जे.सी.बी. मशीन व ब्रेजा कार को जप्त कर, मुल्जिमान को तीन दीन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया तथा अन्य नामजद वांछित मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमो का गठन कर तलाश में रवाना किया गया।

दिनांक 06.06.2024 को प्रार्थी श्री दिलीप गुर्जर पिता श्री शम्भु लाल जी जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी तिलक नगर, भीलवाडा पुलिस थाना भीमगंज जिला भीलवाड़ा ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कि देवी लाल जाट पुर्व प्रधान निवासी सोनियाणा व संजय वैष्णव पुर्व सरपंच निवासी साडास अपने साथा 5-7 अन्य लोगो को लेकर किंग्स वाटर पार्क नेशनल हाईवे सरहद सोनियाणा पर

आये व अपने साथीयो को किंग्स वाटर पार्क में जबरदस्ती निशुल्क प्रवेश कराने लगा जिस पर मौके पर मौजुद सुरक्षाकर्मीयो ने उनको निशुल्क अंदर जाने से रोका तो देवी लाल जाट व संजय वैष्णव उसके साथियो ने हमारे साथ मारपीट कर दी तथा बाद में देवी लाल जाट ने अपनी गेंग के अन्य लोगो को फोन किया जो साथ में जेसीबी मशीन लेकर आये व किंग्स वाटर पार्क में गैंगवार कर तोड़फोड़ कर दी तथा होटल व वाटर पार्क पर ग्राहकी की नगदी को लुट लिया व प्रार्थी के गले से सोने की चैन को लुट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर लुट व गैंगवार की संधीन धाराओ में प्रकरण दर्ज कर प्रकरण की गम्भीरता हो देखते हुए अनुसंधान रविन्द्र प्रताप सिंह, आर.पी.एस., वृत्त गंगरार द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उक्त घटना में शामिल लोगो की तलाश हेतु सुधीर जोशी पुलिस अधीक्षक, जिला चित्तौड़गढ के आदेश की में व परबत सिंह जैतावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय) जिला चित्तौड़गढ के निर्देशन व रविन्द्र प्रताप सिंह, वृत्ताधिकारी , वृत्त गंगरार के सुपरविजन में थानाधिकारी मोती राम पुलिस थाना गंगरार की टीम का गठन किया जाकर उक्त टीम ने तकनीकि व मनोवैज्ञानिक रूप से आसुचना संकलन कर उक्त गैंगवार में संलिप्त 07 व्यक्तियो को घटना के महज 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाकर तीन दिन तक पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

तथा घटना में प्रयुक्त जे.सी.बी. मशीन व ब्रेजा कार को जप्त किया गया है। तथा घटना में शरिक

अन्य नामजद मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमो का गठन कर तलाश की जा रही है। 1. नाम पता अभियुक्तः- 1. श्री गोपाल सिंह पिता श्री भैरू सिंह जाति राजपूत उम्र 21 साल निवासी दौला का खेड़ा

पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ 2. श्री कन्हैया लाल पिता श्री शंकर जी जाति जाट उम्र 24 साल निवासी नागा का खेड़ा पुलिस थाना

गंगरार जिला चित्तौड़गढ

3. श्री लोकेश गुर्जर पिता श्री भैरू लाल जी जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी रायपुरिया पुलिस थाना

गंगरार जिला चित्तौड़गढ

4. श्री मुकेश जाट पिता श्री भैरू लाल जी जाति जाट उम्र 27 साल निवासी जयसिंहपुरा पुलिस थाना

गंगरार जिला चित्तौड़गढ

5. श्री छोटु लाल पिता श्री देवी लाल जी जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दौलाजी का खेड़ा पुलिस

थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ

6. श्री देवी लाल पिता स्व. श्री नंद राम जी जाति जाट उम्र 35 साल निवासी सोनियाणा पुलिस थाना

गंगरार जिला चित्तौड़गढ

7. श्री संजय वैष्णव पिता श्री छितर दास वैष्णव उम्र 46 साल निवासी साडास पुलिस थाना साडास जिला चित्तौड़गढ

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!