A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा

नगर में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु

लालगंज प्रतापगढ़। राम जन्मोत्सव को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा मंगलवार को यहां लालगंज बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। सगरा सुंदरपुर के शिव मंदिर नर्वदेश्वर धाम से गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा लालगंज के हरिहरमंदिरम पहुंची। शोभा यात्रा मे भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र पर राम भक्त पुष्पवर्षा करते दिखे। शोभा यात्रा का संयोेजन विहिप के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। जिला मंत्री नागेन्द्र भूषण शुक्ल ने शोभा यात्रा का सह संयोजन किया। हरिहरमंदिरम परिसर में जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम में प्रान्त सत्संग प्रशिक्षक मोहन जी ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर मे विराजमान हुए हैं तो हिन्दुओं का स्वावलंबन मजबूत हुआ है। संचालन बृजेश शुक्ल ने किया। शोभा यात्रा में जय श्रीराम व जय श्री बजरंगबली का जयघोष भी गूंजता रहा। प्रान्त मातृशक्ति प्रमुख पूनम पाण्डेय की अगुवाई में शोभा यात्रा मे महिलाओं की भी उत्साहजनक सहभागिता दिखी। इस मौके पर दिलीप तिवारी, सम्राट द्विवेदी, रजनीश तिवारी, वीरू शुक्ल, नवीन पाल, अजय मिश्र, सर्वेश मिश्र, समाजसेवी संजय शुक्ल, युवराज सिंह, अभय शुक्ला, चंचल शुक्ल, प्रकाशचंद्र गिरि, अवनीश पाण्डेय, कृष्णा श्रीवास्तव, आनंद शुक्ल, कमलेन्द्र, सीमा, बिन्दु, मण्डन मिश्र आदि रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!