A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशदेश

गोपाल कृष्ण ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अहम

गोपाल कृष्ण ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अहम


चित्रकूट 14 मार्च 2024

गोपाल कृष्ण ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अहम

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट नोएडा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सूर्या संस्थान एवम अंश फाउंडेशन के तत्वावधान में यूएनओ थीम 2024: इन्वेस्ट इन वीमेन, एक्सेलरेट प्रोग्रेस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-12 में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भारत की प्रख्यात महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिला रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सतेंद्र कौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि डीसीपी प्रीति यादव मौजूद रहीं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सूर्या संस्थान आज नोएडा में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं यहां के कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं। संस्थान में लगातार महिला सशक्तिकरण का काम आगे बढ़ रहा है। नमो सेवा केंद्र बनने के बाद कार्य में और तेजी आई है। आने वाले समय में संस्थान नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान पूनम, बसंती, जया शर्मा, रुकसार, दानिश, प्रतिमा आदि को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button