A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार का कहर

🚨ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती🚨
⚠️बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार का कहर⚠️
बस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतक की पहचान राजन निवासी खुटहन, थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बड़ेबन से हार्दिया की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, हालांकि दुकानदार की जान बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह हादसा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ेबन चौकी, बांसी रोड डिवाइन हॉस्पिटल के सामने हुआ है।
➡️ इलाके में मातम का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
➡️ तेज रफ्तार एक बार फिर बनी मौत की वजह ।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!