A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सामूहिक रूप से सचिवों ने जमा किए डोंगल, भुगतान प्रभावित

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की समन्वय समिति की प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वाहन पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में चल रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत सचिवों ने कुरारा विकासखंड में सामूहिक रुप से अपने अपने डोंगल/डीएससी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पास जमा कर दिये। इस दौरान प्रधान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ललित शर्मा से मोबाइल पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता ओमप्रकाश प्रजापति से बात की गयी तो उन्होंने भी आश्वाशन दिया कि प्रधान संघ आपकी मांगों का समर्थन करता है। ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रधान संघ को अनुरोध कर मनरेगा आदि के कार्य भी बंद करने और दोनों संघों की समन्वय समिति का हर तरह से समर्थन करने की पहल करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ओमप्रकाश प्रजापति, बलजीत कुमार, नसीम अहमद,

बृजेश कुमार शुक्ला, आशीष कुमार, शिखा, विपिन कुमार, नीरज सचान, जमाल अहमद, मधु गुप्ता, निशा कुमारी,

Related Articles

महेश कुमार साहू आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!