A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पाईपलाईन लीकेज के चलते ध्वस्त हो रही सडक

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। रेलवे स्टेशन से बांदा मार्ग के गेट संख्या 31 की केबिन के लिए जलापूर्ति के लिए गई पाइप लाइन में लीकेज होने से बांदा मार्ग किनारे बनाए गए इंटरलाकिंग ध्वस्त हो रही है साथ ही हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

रेलवे स्टेशन के पूर्व रागौल की तरफ बांदा मार्ग में गेट संख्या 31 बना हुआ है उसकी केबिन में पानी की सप्लाई के लिए रेलवे स्टेशन से केबिन तक पाइपलाइन पड़ी हुई है। इस पाइप लाइन में लीकेज होने से बांदा मार्ग किनारे बनाई गई इंटरलाकिंग ध्वस्त हो रही है। साथ ही भारी वाहनों के गुजरने से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि लीकेज की जानकारी है वह मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करके मरम्मत कार्य शुरू कराएंगे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!