मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा

जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा
WhatsApp Facebook

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह वर्जित

जहानाबाद। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आई। जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, परीक्षा संचालन की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित की गई। परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे से केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, जबकि सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।सभी परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने पहचान सत्यापन को लेकर विशेष सतर्कता बरती ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एक बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद परीक्षार्थियों को बीच में बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे के उपरांत ही परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल सके।