A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में स्वरोजगार योजनाओं को मिली गति ,भगवान बिरसा मुंडा एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लक्ष्य आवंटित

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में स्वरोजगार योजनाओं को मिली गति

भगवान बिरसा मुंडा एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लक्ष्य आवंटित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए “भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना” एवं “टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं को योजनाओं के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। यह कार्रवाई आदिवासी वित्त एवं विकास निगम भोपाल के निर्देशानुसार की गई है।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि संबंधित बैंक शाखाएं योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा SAMAST पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। साथ ही हितग्राहियों के प्रकरणों में Intt. Sub. एवं CGTMSE शुल्क राशि का नियमित रूप से पोर्टल पर दावा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

जिले में संचालित विभिन्न बैंक शाखाओं को “भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना” अंतर्गत 20 तथा “टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना” अंतर्गत 90 लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। इनमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं शामिल हैं।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जिले में आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!