A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :घर में घुसकर महिला पर तमंचे से फायर, आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बुरी नीयत से घर में घुसे एक अधेड़ ने विरोध करने पर महिला पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के दाएं हाथ को चीरते हुए निकल गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार धुंधपुर गांव निवासी सरस्वती (37) पत्नी कमल निषाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पशुबाड़े में साफ-सफाई कर रही थीं। तभी गांव का ही अर्जुन निषाद (56) वहां पहुंच गया और महिला को दबोचने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली महिला के दाएं हाथ में कंधे के पास लगकर निकल गई। बताया गया कि आरोपी दोबारा तमंचा लोड करने लगा, तभी घायल महिला ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं सास बसंती व अन्य महिलाओं ने आरोपी को साड़ी से बांधकर दबोच लिया।

Related Articles

शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो आरोपी पिटाई के डर से पीड़िता के घर के एक कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ के बीच आरोपी ने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे अवैध तमंचे सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!