
26 जनवरी 77 वे गणतंत्र दिवस पर बस्ती पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण
मुख्य अतिथि बस्ती कमिश्नर अखिलेश सिंह ने किया ध्वजारोहण।
कमिश्नर अखिलेश सिंह ने परेड की ली सलामी।
कमिश्नर अखिलेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते गणतंत्र दिवस पर डाला विशेष प्रकाश।
कमिश्नर अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी, DM कृतिका ज्योत्सना सराहनीय कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को लगाया मेडल और दिया प्रशस्ति पत्र।
परेड बाद सलामी के बाद मुख्य अतिथि कमिश्नर अखिलेश सिंह एवं SP अभिनन्दन द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात परेड द्वारा राष्ट्रगान के साथ हर्ष फायरिंग की कार्यवाही गई।
एवं हर्ष फायरिंग के उपरांत भव्य परेड मंच से होकर गुजरी जिसकी मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली गई।
परेड के उत्साहवर्धन के क्रम में उपस्थित जनता द्वारा ताली बजाकर परेड का सम्मान किया गया।
जिसके बाद मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह द्वारा परेड को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिला कर परेड को संबोधित किया।
छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्किट एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
जिन्होंने दर्शकों में जोश एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, OTP शेयरिंग न करने, मजबूत पासवर्ड उपयोग, दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) एवं सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग की जानकारी दी गई।
विशेषकर युवा वर्ग एवं स्कूली बच्चों को साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं हैकिंग से बचाव के टिप्स बताए गए।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों से आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वही कार्यक्रम पुलिस की तरफ से साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया प्रस्तुत।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्रा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, पंडित सरोज मिश्रा, अमृत वर्मा डब्लू, भानु प्रकाश मिश्रा,अमरनाथ सिंह, अभिजीत सिंह हुए शामिल।
कार्यक्रम में जिला जज शमशुल हक, ADM प्रतिपाल चौहान, ASP श्यामकांत, ADM (LR) CRO कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ कुलदीप यादव, सीओ संजय सिंह, सीओ स्वर्णिमा सिंह रही शामिल।
कार्यक्रम मे DIG PRO देवेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, SHO कृष्ण कुमार शाहू, SHO संजय दुबे, महिला थाना SHO डा0 शालिनी सिंह, SO सुनील गौड़, SO महेश सिंह, , SO भानु प्रताप सिंह, SO संतोष कुमार, SO आलोक श्रीवास्तव, SO गजेंद्र प्रताप सिंह, SI जनार्दन प्रसाद, SP PRO अतुल अंजान, रहे शामिल।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080
