A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

खोड़ मे घोड़ा पछार सर्प जोड़ा दिखा

पिछोर के खोड़ मे बीते रोज एक विशाल सर्प का जोड़ा दिखाई दिया है जिसको लेकर एक ग्रामीणजन ने नजदीकी पडोसी को तत्काल सूचित किया है जोड़ा को एक दूसरे मे मग्न होते देखा तो पडोसी अचम्बे में पड़ गये क्योंकि जहाँ जोड़ा देखा गया वहाँ विजय भार्गव का रहवासी मकान है देखते ही देखते एक घंटा तक मग्न स्थिति में सांप का जोड़ा भार्गव के घर के नजदीक आ गया जिसको देखने के लिए कई लोंगो की भीड़ एकत्रित हो गई धीरे धीरे जोड़ा उक्त मकान के पिछले गेट के पास पंहुचा तो भय की स्थिति बन गई कि कहीं घर में इस जोड़े कि एंट्री न हो जाये जिसके चलते सर्प मित्र मोहन लोधी ऊमरीकला को बुलाया और रेस्क्यू कराया सर्प जोड़ा में से भनक के चलते एक सर्प भाग गया तथा एक को सर्प मित्र द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया गया है रेस्क्यू के दौरान पता चला कि पकडे गये गुरार सांप की लम्बाई 8 फिट से अधिक देखी गई है जिसे सर्प मित्र मोहन द्वारा पकड़ कर सुरक्षित जगह छोड़ दिया गया है सर्प मित्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से कई सर्प मेरे द्वारा पकड़कर सुरक्षित जगह छोड़ दिया जाता है यह काम लम्बे समय से करता आ रहा हूँ बताते है कि इस समय घोड़ा पछाड़ सर्प खुले में अधिक देखें जाते है क्योंकि इनका मुख्य भोजन चूहा जैसे आदि जीव व प्रजनन काल इसी समय होता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!