A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस के कामकाज की रिपोर्ट तलब, कर महिलाओं को जोड़ने की कवायद शुरू..

लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस के कामकाज की रिपोर्ट तलब, कर महिलाओं को जोड़ने की कवायद शुरू....
बैठक को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल ने किया संबोधित
गाडरवारा एमपी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं द्वारा किए गए कामों की रिपोर्ट तलब की है। 17 से 25 साल की नारी शक्ति को संगठन से जोड़ने को कहा गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी संगठन में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। बैठकों में अलग-अलग विभागों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। साथ ही चुनाव के दौरान काम नहीं करने वालों को पद से मुक्त किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिवस को प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक बुलाई गई, जिसमें महिलाओं द्वारा लोकसभा चुनाव में किए गए काम की रिपोर्ट तलब की गई है। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्षों को बुलाया गया था।अब रिपोर्ट के आधार पर हार की समीक्षा की जाएगी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अब 17 से 25 साल उम्र की महिलाओं को संगठन से जोड़ने की कवायद शुरू करने को कहा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के साथ ही नगर गाडरवारा से श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल महामंत्री मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस एवं अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहे।
महिलाओं को न्याय दिलाने पूरी ताकत से विपक्ष की भूमिका निभाएं
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महिला कांग्रेस आगे की रणनीति तय कर महिलाओं को न्याय दिलाने पूरी ताकत के साथ विपक्ष की भूमिका निभाने महिलाओं के बीच जाएंगी और मोहन यादव सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। महिला अत्याचार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे। युवतियों और किशोरियों की जन समस्याओं को लेकर लड़ेंगे। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों में महिला कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से खड़ा नहीं हुआ है, उसे प्रभावी रूप में खड़ा किया जाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
जिलों में हर महीने बैठक करने के निर्देश
कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे जिले की बैठक माह के पहले या दूसरे सप्ताह में आवश्यक रूप से कराएं, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बुलाया जाए, जिसकी रिपोर्ट भी माह के हर तीसरे सप्ताह में प्रदेश महिला कांग्रेस को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। जिन जिलों में अब तक प्रियदशिर्नी (17 से 21 साल) का गठन नहीं हुआ है, उसे शीघ्र ही करें। विभा पटेल ने महिलाओं से सामाजिक सरोकार के चलते संगठन की गतिविधि बढ़ाने की मंशा से महिलाओं को जोड़ने के लिए रंगोली, मेहंदी जैसी स्पर्धा का आयोजन भी करने के निर्देश दिये हैं। विभा पटेल ने महिला पदािधकािरयों से जिलों में पूर्व महिला पार्षद, पूर्व महिला सरपंच, जिला एवं जनपद पंचायत की पूर्व महिला सदस्य, सामाजिक एवं रचनात्मक संगठनों में सक्रिय महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
10 साल की कार्य योजना बनाएगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब संगठन को मजबूत करने आगामी 10 सालों की कार्य योजना बनाएगी। इसके लिए कांग्रेस 15 जून से मंथन अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता ब्लॉक स्तर तक जाएंगे और पार्टी पदाधिकारी से लेकर पंचायत जिला जनपद के पदाधिकारी से पार्टी को मजबूत बनाने के सुझाव लेंगे। बैठक में नरसिंहपुर जिले महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रही।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!